हावड़ा। राज्य सरकार के इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) कार्यालय में कार्यरत एक अधिकारी का शव फंदे से लटका मिला। मृतक का नाम अनूप चौधरी है। वह दक्षिण कोलकाता में आईबी कार्यालय में कार्यरत थे। घटना आज सुबह हावड़ा जिले के जगाछा थाना क्षेत्र के प्रेस क्वार्टर इलाके की है। सबसे पहले स्थानीय लोगों ने अनूप को उन्हीं के घर के सामने एक पेड़ से लटका हुआ पाया। खबर मिलने के बाद जगाछा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस स्थानीय लोगों और परिजनों से पूछताछ कर घटना की जांच में जुट गयी है। मृतक के बचपन के दोस्त सोमनाथ बिस्वास ने कहा कि वह सोच भी नहीं सकते थे कि अनूप जैसा खुशमिजाज इंसान ऐसे छोड़कर जा सकता है। उसे बचपन से देखा है। वह एक अच्छे व्यक्ति थे। वह अपनी इकलौती बेटी है जिसकी शादी हो चुकी है। वह अपनी पत्नी के साथ घर पर रहते थे।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •