खुद साइन बोर्ड में लिखे डिग्रियों पर सफेद रंग पोता

कोलकाता/ब‌र्द्धमान। राज्य भर में फर्जी डाक्टरों के गिरफ्तारी की जा रही है। वहीं पूर्व ब‌र्द्धमान के कटवा में सत्यवान मंडल नामक फर्जी चिकित्सक की गिरफ्तारी के बाद अब एक और फर्जी डाक्टर का सुराग मिला है। हालांकि पुलिस ने अभी उसे गिरफ्तार नहीं किया है। सूत्रों के अनुसार कटवा स्टेशन के पास कई वर्षो से प्रियलाल शील नामक फर्जी डाक्टर क्लीनिक चला रहा था। क्लीनिक के बाहर लगे बोर्ड में उनके नाम के आगे कई फर्जी डिग्री भी लिखी हुई थी।
स्टेशन के बाहर प्रियलाल ने रिक्शा चालकों से साठगांठ कर रखा था। उपचार के लिए कटवा पहुंचने वाले मरीजों को बरगलाकर रिक्शा चालक प्रियलाल के पास पहुंचाते थे।लेकिन फर्जी डाक्टर सत्यवान मंडल की गिरफ्तारी के बाद प्रियलाल ने अपने हाथ से क्लीनिक के बाहर लगे बोर्ड में डिग्रियों को सफेद रंग से पोत दिया। जब मीडिया कर्मियों ने उक्त नीम हकीम से तमाम प्रश्न किये तो उसने स्वीकार किया की उसकी डिग्रियां फर्जी है। स्थानीय लोगों के दबाव के चलते प्रियलाल ने उनके पास फर्जी डिग्री होने की बात भी स्वीकार कर ली। हालांकि अभी फर्जी डाक्टर की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
मामले पर जिले के स्वास्थ्य अधिकारी प्रनब कुमार राय ने बताया कि मुझे तो मामले की जानकारी मीडिया के लोगों से ही मिली है मैने मामले को देखने के लिये कहा और दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई भी होगी।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •