कोलकाता। महनगर कोलकाता में एक सड़क हादसे में अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री कालिखो पुल बाल-बाल बच गये। पुलिस ने बया कि उन्हें बचाने में कोलकाता पुलिस के स्पेशल ब्रांच के एस्कॉर्ट टीम का वाहन चालक घायल हो गया। उसका नाम सुकांत शील है।उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री कालिखो पुल गुरुवार को एक बैठक में शामिल होने कोलकाता पहुंचे थे। उसी दिन रात में वापस जाने के लिए विमान पकड़ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे जा रहे थे। उनका काफिला परमा आइलैंड से गुजर रहा था, तभी एक अनियंत्रित लॉरी सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए काफिले में घुस गई और उनकी गाड़ी से जा टकराई।

हालांकि सही समय पर पुलिस के स्पेशल ब्रांच के एस्कॉर्ट टीम के वाहन चालक सुकांत शील की सतर्कता के चलते वह बाल-बाल बच गए। पर लॉरी के धक्के से मुख्यमंत्री की गाड़ी का पिछला हिस्सा क्षतिग्र्रस्त हो गया। पुल ने कोलकाता पुलिस को धन्यवाद दिया और विमान पकड़ कर अपने गंतव्य को रवाना हो गए। वहीं पुलिस ने लॉरी चालक को मौके पर ही दबोच लिया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि मुख्यमंत्री के काफिले में अचानक लॉरी कहां से घुस आई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •