कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नारदा स्टिंग मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। इस स्टिंग के फूटेज में तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं को कथित तौर पर नोटों की गड्डियां लेते दिखाया गया था।मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यहां शुक्रवार को राज्य सचिवालय नवान्न में कहा, “जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे दंडित किया जाएगा। मैंने मुख्य सचिव से एक जांच का आदेश देने के लिए कहा है।मुख्य सचिव बासुदेब बनर्जी ने कहा कि शहर के पुलिस आयुक्त राजीव कुमार इस मामले की जांच करेंगे। उक्त जांच को विपक्ष द्वारा कथित नाटक करार दिया जा रहा है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •