सीएम ममता ने भी शोक जाहिर किया

कोलकाता। बांग्ला टीवी धारावाहिकों एवं फिल्मों की जानी-पहचानी अभिनेत्री रीता कोइराल का आज एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह कैंसर से पीड़ित थीं। उनके परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी। कोइराल ने रितुपर्णो घोष के असुख 1999 अपर्णा सेन की पारमितर एक दिन 2008 और अंजान दा की दाा वर्सेज दाा 2012 में अभिनय किया था। वह राखी बंधन और स्त्री जैसे धारावाहिकों में काम कर रही थीं, जिसका प्रसारण अभी जारी है। वह 58 वर्ष की थी। उनके परिवार में एक बेटी है। अभिनेत्री को दो माह पहले कैंसर के बारे में पता चला था। उसके बाद उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था और अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह फिर काम शुरू कर देती थी। राज्य की मुख्यमंत्री ने उनके निधन पर शोक जाहिर किया, अभिनेत्री रीता कोइराल के निधन की खबर सुनकर बहुत दुखी हूं। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। बहुत जल्दी चली गयीं। खबर के प्रसार के साथ ही बंगाली फिल्म उद्योग में शोक की लहर दौड़ गई। बांग्ला फिल्मों के सुपरस्टार प्रसेनजीत चटर्जी ने ट्विटर पर पोस्ट किया, रीता कोइराल के आकस्मिक निधन से काफी स्तब्ध और परेशान हूं। उद्योग की क्षति। वह बहुत ही शक्तिशाली अभिनेत्री थीं।

Spread the love
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    3
    Shares
  •  
    3
    Shares
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •