उज्जैन। सिंहस्थ क्षेत्र में गुरुवार शाम आंधी और हवा के साथ हुई तेज बारिश मेला क्षेत्र में इंतजामों को ध्वस्त कर दिया। ऐसे में कई पंडाल गिर गए। स्थानीय सूत्रों व प्राथमिक जानकारी के अनुसार अभी तक 6 लोगों की मौत की जानकारी मिली है हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है। इसमें से कुछ लोग बिजली गिरने से मारे गए हैं।अभी तक 30 से अधिक लोग घायल होने की सूचना भी मिली है। आंधी और बारिश के बाद शहर में खासकर मेला क्षेत्र में अफरा तफरी के हालात बन गए हैं। बारिश से पंचकोसी यात्रियों के रात्रि विश्राम की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं।उज्जैन के कलेक्टर कविंद्र कियावत के अनुसार शहर में अब हालात सामान्य हैं। उनके अनुसार एक शख्‍स की ही मौत हुई है। बहरहाल खबर के लिखे जाने तक मेला में राहत कार्य जारी था।

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •