कोलकाता। आज सुबह कोलकाता पुलिस की एसएसपीडी टीम ने खिदिरपुर-मटियाबुर्ज ऑटो स्टैंड में छापेमार कर तीन लोगों को मादक पदार्थ के सह गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारों के नाम क्रमशाः शाहनवाज अख्तर (25), अब्दुल रशीद (35) व ऐनुल हुसैन ऊर्फ छोटू (19) हैं। उक्त लोग पोर्ट अंचल के ही इकबालपुर, मोमिनपुर, हेस्टिंग्स के निवासी हैं। एसएसपीडी टीम ने इनके बैंगों से क्रमशाः 2 किलोग्राम 150 ग्राम, 1 किलोग्राम 982 ग्राम और 2 किलो 36 ग्राम चरस जब्त की है। यानी इनके पास से कुल 6.4 9 2 किलो चरस मिला है। इनके खिलाफ 343 डीटी 2/12/17 यू / एस 20 (बी) (ii) (सी) / 2 9 एनडीपीएस एक्ट के तहत उनके मामला दर्ज किया गया है। जब्त हुए चारस की बाजार दर लगभग 3.50 लाख है।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •