कोलकाता। लालबाजार खुफिया विभाग के एक कांस्टेबल की आज तड़के सड़क हादसे में मौत हो गई। मृत पुलिस कर्मी का नाम प्रदीप मुखर्जी है। सूत्रों के मुताबिक, ठाकुरपुकुर 3-ए बस स्टैंड के पास एक वाहन से टक्कर लगने के कारण प्रदीप मुखर्जी छिटक कर गिर गए। उसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। गंभीर हालत में उन्हें आनन -फानन में पास के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पता चला है कि आज तड़के करीब 3:25 बजे वह ड्यूटी खत्म कर शारदा पार्क इलाके में अपने घर जा रहे थे। तभी यह घटना हुई है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •