रमेश राय
कोलकाता। विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम श्रृंखला में डायमंड हार्बर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ भोलानाथ पाण्डेय और बिष्णुपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिलीप मंडल ने एक संयुक्त तौर पर आम के पांच हजार पौधे लगाए। विधायक दिलीप मंडल ने कहा कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव, जिले, एसोसिएशन, ग्राम पंचायत में प्रत्येक क्षेत्र में पेड़ लगाएंगे और अपने कर्मचारियों-समर्थकों से पेड़ लगाने का अनुरोध करेंगे, क्योंकि अम्फान के कारण गिरने वाले पेड़ों की नुकसान की भरपाई नहीं की जा सकती है। डायमंड हार्बर पुलिस जिले के पुलिस अधीक्षक भोलानाथ पाण्डेय ने बताया कि उन्होंने अपने जिला पुलिस के तहत सभी पुलिस स्टेशनों से प्रत्येक पुलिस स्टेशन क्षेत्र में पेड़ लगाने का अनुरोध किया था। उन्होंने आम के पेड़ लगाकर इस वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •