कोलकाता/ नदिया। आखिर क्रिकेट में पाकिस्तान से भारत की हार के बाद इस राज्य के कई जगहों पर उल्लास क्यों देखा जाता है। उक्त सवाल हम नहीं उठा रहें हैं बरन उक्त सवाल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने उठाया। दिलीप घोष ने उक्त सवाल अपने फेसबुक में एक पोस्ट के जरीये उठाया। उन्होंने अपने फेसबुक के पोस्ट में लिखा है कि भारत के पाक से क्रिकेट मैच हारने के बाद राज्य के मालदा, उत्तर दिनाजपुर, इस्लामपुर व हुगली के चंदननगर जैसे तमाम इलाकों में आतिशबाजी कर रात भर खुशियां मनाई गई। सवाल के लहजे में उन्होंने लिखा कि क्या उक्त कार्यों को आएसआई, आईएस, सीमी या फिर जमायत के लोगों ने अंजाम दिया है? दिलीप घोष ने व्यक्त किया की उक्त दृश्य हमलोगों ने काफी दिनों के बाद देखा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के सवालों की कड़ी यहीं समाप्त नहीं हुई बरन उन्होंने सवाल फिर दागा कि क्या यही ममता बनर्जी की राजनीति का फसल है? दिलीप घोष ने व्यक्त किया कि, लगता है कि इसके बाद से अब क्या पाक-बांग्लादेश की जीत पर खुशी में आतिशबाजी करेगा। क्या यहीं पश्चिम बंगाल को गढ़ने का सही रास्ता है?। राज्य के लोगों को क्या उक्त स्तर के परिवर्तन की उम्मीद थी?

 

Spread the love
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    2
    Shares
  •  
    2
    Shares
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •