हुगली। भारत सरकार में कपड़ा और महिला बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी आज  हुगली जिले के श्रीरामपुर पहुंची और भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। केंद्रीय मंत्री ने सोमवार को भाजपा के श्रीरामपुर सांगठनिक जिला कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की। इस दौरान स्मृति ने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद बंगाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को ईमानदारी से डटे रहना होगा, तभी सफलता मिलेगी। केंद्रीय मंत्री ने अमेठी का उदाहरण देते हुए कहा अमेठी में खराब परिस्थितियां थी। लेकिन अपनी मेहनत ने उन्होंने वहां राहुल गांधी जैसे नेता को चुनाव में पराजित किया और सांसद में गईं। जब भाजपा कार्यकर्ता अपनी मेहनत से अमेठी जीत सकते हैं तो बंगाल उनके लिए कुछ भी नहीं हैं क्योंकि यहां कि परिस्थितियां अमेठी से ज्यादा प्रतिकूल नहीं हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ केंद्रीय मंत्री की बैठक में भाजपा के श्रीरामपुर सांगठनिक जिलाध्यक्ष मोहन अदक, महासचिव शशि सिंह, सहित बड़ी संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा अपने बंगाल प्रवास के दौरान स्मृति ईरानी ने रिसड़ा में जनधन योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के साथ भी एक बैठक की और महेश के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर में जाकर दर्शन भी किया।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •