कई राज्यों ने किया राहुल गांधी को दोबारा पार्टी अध्यक्ष बनाने का समर्थन


नई दिल्ला। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है. सूत्रों के मुताबिक शशि थरूर ने इसके लिए सोनिया गांधी से भी मुलाकात की. जिस पर सोनिया गांधी ने अपनी सहमति दे दी है. बता दें, कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अधिसूचना 22 सितंबर को जारी की जाएगी और नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर तक चलेगी. नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 08 अक्टूबर है. एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को वोटिंग होगी और नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे. इससे पहले कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए गहमागहमी तेज होती जा रही है। एक तरफ कई राज्यों ने राहुल गांधी को दोबारा पार्टी का अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पास किया है, तो दूसरी तरह पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने पार्टी में बड़े बदलाव के लिए चलाई जा रही मुहिम का समर्थन कर दिया है। इसके बाद सोनिया गांधी ने थरूर को मिलने के लिए बुलाया। सूत्रों के मुताबिक, थरूर ने सोनिया गांधी से कहा कि वे पार्टी अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारी पेश करना चाहते हैं। इस पर सोनिया ने कहा कि हर कोई चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से पार्टी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने की मंजूरी मिल गई है। आज एक बैठक में उनके पास पहुंचने के बाद उन्होंने कहा कि वह आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत बना सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जवाब देते हुए कहा है कि वे (शशि थरूर) चुनाव लड़ सकते हैं (पार्टी अध्यक्ष पद के लिए) अगर वे चाहें तो कोई भी चुनाव लड़ सकता है। इस बीच कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी चुनाव में दावेदारी पेश कर सकते हैं। वे जल्द ही अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं। वहीं, गहलोत के करीबी सूत्रों का कहना है कि वह कांग्रेस अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ने के बारे में सोचने के बजाय राहुल गांधी को ऐसा करने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं। वह सोनिया और राहुल गांधी के वफादार सिपाही हैं।दरअसल, कांग्रेस में बड़े बदलाव के लिए उदयपुर घोषणा को पूरी तरह लागू करने की मांग जोर-शोर से उठ रही है। पार्टी में रचनात्मक सुधारों के लिए युवा कार्यकर्ताओं की ओर से एक अभियान चलाया गया है। इसे तहत एक अपील पत्र को पार्टी के कई ग्रुपों पर वायरल किया जा रहा है, जिस पर खबर लिखे जाने तक 1500 से ज्यादा लोग हस्ताक्षर कर चुके थे। इसी अपील का शशि थरूर ने भी समर्थन किया है और इसे आगे ले जाने की बात कही है।
अपील पत्र में कहा गया है कि “हम अपने देश की आशाओं और आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करने के लिए पार्टी को मजबूत करने की इच्छा से कांग्रेस पार्टी के सदस्य हैं। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष के आगामी चुनाव में उम्मीदवारों से हमारी एक अपील है। इस पत्र में पार्टी के विचार-मंथन सत्र के बाद 15 मई, 2022 को किए गए उदयपुर घोषणापत्र के कुछ सिद्धांतों का उल्लेख किया गया है। इसमें मांग की गई है कि अध्यक्ष के चुनाव में प्रत्येक उम्मीदवार से अपील करते हैं कि वे सीडब्ल्यूसी तक ब्लॉक समितियों से पार्टी के सदस्यों को शामिल करने और पद संभालने के पहले 100 दिनों के भीतर उदयपुर घोषणा को संपूर्ण रूप से लागू करने का सार्वजनिक संकल्प लें।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •