शुभेंदु के निशाने पर तीन आईपीएस

कोलकाता। भाजपा के नवान्न अभियान के दौरान आज जब एक महिला पुलिसकर्मी द्वारा भाजपा के वरीय नेता शुभेंदु अधिकारी को हिरासत में लेने की कोशिश की गई तो इस दौरान शुभेंदु अधिकारी काफी नाराज हो गए। पुलिस के वाहन में सवार होने के लिए मजबूर किये जाने पर शुभेंदु द्वारा महिला पुलिसकर्मी से जोर से यह कहते सुना गया कि मुझे मत छुओ, आप एक महिला हैं। नवान्न से कुछ दूरी पर स्थित इस ब्रिज पर शुभेंदु को हिरासत में लेने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस की टीम मौजूद थी। यहां अतिरिक्त संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी थी जिसे लेकर शुभेंदु ने गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा नेता शुभेंदु का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें सुना जा सकता है कि उन्हें प्रिजन वैन में चढ़ने के लिए धक्का दे रही महिला पुलिसकर्मियों पर वह चीख रहे हैं और कह रहे हैं कि आप महिला हैं, मेरे शरीर को मत छुइए। हालांकि बड़ी संख्या में मौजूद पुलिसकर्मी भी वहां रहे लेकिन उक्त पुलिस कर्मी पर अधिकारी गुस्सा हुए। मीडिया से बातचीत में अधिकारी ने तीन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के साथ कोलकाता पुलिस ने जैसा वर्ताव किया है वैसा कहीं नहीं किया जाता। प्रताड़ित करने के लिए महिला पुलिस कर्मियों की नियुक्ति की गई थी जो तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के निर्देश पर काम कर रही थीं। वे अधिकारी हैं ज्ञानवंत सिंह, आकाश महारिया और सूर्य प्रताप यादव। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ कानूनी सहारा लेंगे।दरअसल, मार्च शुरू होने से पहले ही पुलिस ने सुवेंदु समेत उनके साथ मौजूद अन्य भाजपा नेताओं को कोलकाता के हेस्टिंग्स इलाके में पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के पास रोक दिया, जहां भाजपा समर्थकों को हावड़ा में राज्य सचिवालय नवान्न की ओर बढऩे देने से रोकने के लिए अवरोधक लगाये गये थे।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •