कोलकाता। काशीपुर सह वार्ड 1 व 6 के अन्य इलाके सह बारानगर व आलमपुर में यूनानी मेडिसीन द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन देश के आयुष मंत्रालय व प्रोटेक्शन फॉर डेमोक्रेटिक ह्युमन राइट्स ऑफ इंडिया के आपसी सहयोग से किया गया। प्रोटेक्शन फॉर डेमोक्रेटिक ह्युमन राइट्स ऑफ इंडिया के अध्यक्ष व स्वास्थ्य मंत्रालय के सदस्य डॉ. प्रदीप कुमार दुबे ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा हर एक को स्वास्थ्य सेवा मिल सके इसके तहत विभिन्न योजनाओं के तहत असहाय लोगों का इलाज बिना शु्ल्क के किया जा रहा है। शिविर में सचिव विष्णु अग्रवाल, कैलाशनाथ साव , स्वास्थ्य शिविर टीम के डॉ. उस्मान, मुबारक अली व डॉ. बनर्जी सह अन्य सहयोगियों ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •