सभी ने कहा, कायराना हरकात का मिलेगा जवाब

कोलकाता। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों द्वारा किए गए हमले में 42 सीआरपीएफ जवानों की शहादत के बाद पूरे देश का गुस्सा उफान पर है और गम का माहौल है। वही कोलकाता पोर्ट सेंट्रल मंडल भाजपा द्वारा इस घटना के खिलाफ जहां तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई तो मंडल अध्यक्ष महेश राम के नेतृत्व में जवानों की शहादत की स्मृति में आज शाम सात बजे बाबूबाजार पेट्रोल पम्प से खिदिरपुर पार्टी कार्यालय तक देश के ध्वज तिरंगें के साथ मोमबत्ती जुलूस निकाला जिसमें भारी संख्या में पार्टी समर्थक ही नही आमलोग भी शामिल थें। इस दौरान सभी ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मीडिया कर्मियों से बात करते हुए महेश राम ने कहा कि भारतीय जवानों पर यह जघन्य आक्रमण को देश किसी भी तौर पर बर्दाश्त नहीं कर सकता है। इसका कठोर से कठोर जवाब जरुर मिलेगा। हमने जिस तरह से हमला किया गया है वह कायराना है।प्रदेश भाजपा की अनुसूचित जाति मोर्चा के कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र कश्यप ने कहा कि आतंकियों की यह नापाक हरकत बताती है कि वह गीदड़ों की तरह कायराना हमले करते हैं। लेकिन आतंक के के प्यादों को याद रखना चाहिए की इस देश के पीएम वही नरेन्द्र मोदी हैं जिन्होंनें पाक में सर्जिकल स्ट्राइक कर दुनिया को संदेश दे दिया था की भारत चाहे तो कभी भी कही भी किसी के नापक हरकतों का जवाब उसके घर में घुस कर इस तरह से दे सकता है कि सर्जिकल स्ट्राइक का दर्द हमेशा याद रहेगा। श्रद्धांजलि जुलूस में सुरेन्द्र राय, कमलेश बाल्मिकी, आशिष कपूर, अरुण दास, मो. सलीम, ज़ॉन राय, भवतारण पाण्डेय, देवराज यादव, मंजय राय, संजय सिंह, व भवनेश सिंह आदि मौजूद ने हमले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

Spread the love
  • 5
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    5
    Shares
  •  
    5
    Shares
  • 5
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •