जाकिर अली
हुगली/बर्द्धमान। कृषि विपणन एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग राज्य मंत्री बेचाराम मन्ना आज एक सड़क हादसे का शिकार गये। दुर्घटना बर्द्धमान के जौग्राम फ्लाईओवर पर घटी। मंत्री बेचाराम मन्ना आज आसनसोल एवं बर्नपुर कृषि विपणन विभाग के सुफल बांग्ला बाजार का उद्घाटन करने के बाद वापस लौट रहें थें। जयग्राम फ्लाईओवर पर दुर्घटना के शिकार होने से बच गये। उनके सुरक्षा गार्ड और ड्राइवर इस दुर्घटना में घायल हुए हैं। दोनों का इलाज सिंगुर ग्रामीण अस्पताल में चल रहा है। बताया गया है कि मंत्री के गले, कमर और पैरों में चोटें आई हैं। बेचाराम आज आसनसोल गए थे। वहां से लौटते समय उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। बताया जा रहा है कि, बेचाराम के काफिले के आगे एक और कार ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे मंत्री के काफिले का पायलट रुक गया। लेकिन बेचाराम मन्ना का ड्राइवर इतनी तेजी से ब्रेक नहीं लगा सका। नतीजा यह हुआ कि उनकी कार पायलट कार के पिछले हिस्से से जा टकराई। इससे मंत्री को हल्की चोट आई।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •