कोलकाता। राज्य में राजनीतिक हिंसा का दौर भी समाप्त नहीं हो रहा है। बदमाशों ने एक तृणमूल कर्मी को गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि घटना दक्षिण चौबीस परगना के सोनारपुर थाना अंतर्गत नोआपाड़ा की है। जहां तृणमूल कर्मी समीर मिस्त्री की सोमवार रात 11 बजे घर में घुसकर बदमाशों ने हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार समीर तृणमूल ट्रेड यूनियन से जुड़ा हुआ था और पेशे से टैक्सी चालक था। सोमवार रात वह अपनी पत्नी के साथ खाने के लिए बैठा था। मां और बेटा दूसरे कमरे में थे। आरोप है कि इसी दौरान बदमाश घर में घुसे और समीर को गोली मार दी। खबर पाकर मौके पर सोनारपुर थाने की पुलिस पहुंची और खून से सने समीर को अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोनापुर जैसे जन बहुल इलाके में किसी के घर में घुसकर गोली मार देने की घटना से इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Spread the love
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    2
    Shares
  •  
    2
    Shares
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •