कोलकाता। देश में तीन तलाक को लेकर घमासान मचा हुआ है। वहीं तीन तलाक पर गरमाई राजनीति के बीच सियासी खेल का रोमांच भी चरम पर है।तीन तलाक पीड़िता इशरत जहां के बाद कोलकाता में गुरुवार को उनकी वकील वकील नाजिया इलाही खान ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है।आपको बता दें कि तीन तलाक पीड़ित इशरत जहां पहले ही बीजेपी में शामिल हो चुकी है। इशरत जहां ने तीन दिन पहले ही पार्टी की सदस्यता ली थी। भाजपा पार्टी में शामिल होने के बाद इशरत जहां ने कहा था, पीएम मोदी जी ने पीड़ितों के हित में एक क्रांतिकारी कानून बनाया, मैं बहुत खुश हूं। मैं पार्टी की महिला विंग में काम करूंगी।” बता दें कि एक डिवेट में बिते दिनों एक मौलाना के महिला विरोधी बयान पर नाजिया ने कहा था कि आप चाहते हैं कि महिलाएं इस्लामी कानून को न मानें। इस डिबेट में एक मेहमान और पेशे से वकील नाजिया इलाही खान ने कहा कि इस्लाम में औरत और मर्द को बराबर का दर्जा दिया गया है। उसकी आजादी क्यों कंट्रोल की जा रही है। उसे क्यों पढ़ने नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि दहेज के लिए क्यों ये मौलवी नहीं बोलते हैं। इस पर जब एंकर ने मौलाना अशरफ की चुप्पी पर सवाल उठाया तो वह दोबारा भड़क गए। अन्य सामाजिक कार्यकर्ता अंबर जैदी ने मौलाना को जवाब देते हुए कहा कि आपको तो महिलाएं इंसान ही नहीं लगती हैं। लड़कियों को पढ़ाया नहीं जाता, उन्हें उनका हक नहीं दिया जाता। उनके साथ जुल्म होते हैं। आपको शर्म आनी चाहिए खुद को मौलाना कहते हुए।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •