जाकीर अली

हावड़ा। भारतीय जनता पार्टी उत्तर हावड़ा मंडल 3 के अध्यक्ष उमेश यादव व हावड़ा नगर निगम के वार्ड नं 13 की पार्षद गीता राय के नेतृत्व में आज दोपहर 2 बजे से डबसन रोड के जैन मंदिर के सामने आयोजित जन हस्ताक्षर अभियान को लोगों का जोरदार समर्थन मिला। हावड़ा नगर निगम में व्याप्त भ्रस्टाचार, निगम कार्यों में अनियमितता, लचर जल निकासी व्यवस्था और संपत्ति कर में बेतहासा वृद्धि एवम अवैध निर्माण, निगम में दलालराज खिलाफ उक्त अभियान चलाया गया। निगम की अचल अवस्था के कथित पार्टटाइम मेयर डॉ रथिन चक्रबर्ती के पदत्याग की मांग की वार्ड नं 13 के जन साधारण ने जन हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया। हावड़ा ज़िला भाजपा के अध्यक्ष देबांजल चटर्जी ने एलान किया कि आगामी 26 जुलाई को जिला भाजपा द्वारा इसी विसय पर निगम के सामने सारा दिन व्यापी धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम किया जाएगा। इस दौरान भाजयुमो के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश राय ने अपने संबोधन में कहा कि निगम में कुल 66 पार्षदों में भाजपा के केवल 2 पार्षद है परंतु हम जनता के हित मे हमेशा आवाज उठाते रहेंगे। हम चुप रह कर जोर जुल्म नही सह सकते है, जिस तरह से अवैध निर्माण के नाम पर हावड़ा को कंक्रीट के जाल में बदलने का कार्य हो रहा है ये सभ्य समाज और स्वस्थ समाज के लिए शुभ नही है। कार्यक्रम में भाजपा नेता सुरेन्द्र जैन, विवेकानंद राय, महिला मोर्चा की उपाध्यक्षा बबिता जैन, साबित भगत चौरसिया, ज़िला महिला मोर्चा की सचिव आशा अग्रवाल, बिभा सिंह,भाजयुमो ज़िला के उपाध्यक्ष रवि साव,भाजयुमो उत्तर हावड़ा मंडल 3 के अध्यक्ष राजेश राय, संतोष सिंह, आनंद सोनकर, पंकज कुमार, सतीश सोनकर, बिमल प्रसाद, अविनाश प्रताप सिंह, प्रमोद दुबे, विशाल जायसवाल, बिट्टू प्रसाद, मुन्ना जायसवाल, मोनू सोनकर, विनोद जायसवाल, विवेक तिवारी, सनी सिंह,विशाल सिंह, सतीश पांडेय सहित भाजपा के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •