424

advt.

कोलकाता। महानगर में ठण्ड के कारण लोगों की तबियत नासाज हो रही है। ऐसे में मटियाबुर्ज स्थित 137 नम्बर वार्ड के केशोराम कॉटन मिल्स उच्च माध्यमिक विद्यालय में गार्डेनरीच मटियाबुर्ज स्थित ग्राम सेवा संघ, डोनर्स ग्रुप व वसीम अंसारी के सहयोग से एक निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में 500 से अधिक लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में सर्दी जनित रोग व आंख विशेषज्ञ, जनरल फिजिशियन, सुगर व ब्लड प्रेशर निरीक्षक, होम्योपैथी विशेषज्ञ, आयुर्वेदिक विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी। उक्त शिविर में इस दौरान बीर बहादुर सिंह, अक्षय गिरि, शैलेन्द्र राजभर, बृजेश सिंह, विकास शाव, प्रदीप सिंह, मुन्ना प्रसाद, विकाश गुप्ता, प्रमोद सिंह, प्रकाश सिंह, रमेश दास, भगवान झा, शम्भू शाव, सुरोजित वर्मा, रतन सिंह आदी मौजूद रहें।

Spread the love
  • 5
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    5
    Shares
  •  
    5
    Shares
  • 5
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •