जत्थे में दिखता रहा श्रद्धांलुओं का रेला
अस्वस्थ्य 15,029 श्रद्धांलुओं में 34 की स्थिति गंभीर
किले में तब्दील हुआ श्री हरि कपिल क्षेत्र
हेलिकप्टर, ड्रोन सहित हर स्तर से निगरानी
116 लोग गिरफ्तार व 87 वाहन जब्त
3700 बस, 58 बर्ज, 360 बेसेल, 200 लकड़ी के लंच की सेवा लगातार जारी
सुब्रत मुखर्जी के अलावा मंत्री अरुप बिश्वास, मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय तैनात

सागरद्वीप से जगदीश यादव/फिरोज/रमेश/ जाकिर

सागरद्वीप। हिंदुओं के लिये जन आस्था का केन्द्र बने गंगा व सागर की पावन भूमि में अबतक लगभग 21  लाख पुण्यार्थियों का समागम हो चुका है।   उक्त बात का दावा आज एक संवाददाता सम्मेलन में राज्य के पंचायत मंत्री सुब्रत मुखर्जी ने देर शाम को किया। उन्होंने कहा कि अभीतक गंगा सागर में 21 लाख पुण्यार्थी देश के कोने कोने से आ चुके है। जबकि लाखों की संख्या में पुण्यार्थी सागर में डुबकी लगा कर रवाना होे चुके हैं। वैसे गैर सरकारी सूत्रों ने बताया  कि सागरद्वीप में अभीतक लगभग तीन लाख पुण्यार्थी ही आये होंगे। सुब्रत मुखर्जी ने बताया की कपिलमुनि मंदिर के महंत ज्ञानदास ने जानकारी दी है कि मकर संक्रांति के स्ऩान का पुण्यकाल 25 जनवरी दोपहर को 1.24 बजे से शुरु होगा व अगले दिन 16 जनवरी को दोपहर 1.24 बजे तक रहेगा। सुब्रत मुखर्जी व दक्षिण चौबीस परगना के डीएम डा. पी उल्गानाथन ने बताया कि 116 लोग यहां पर विभिन्न अपराधिक मामलों में गिरफ्तार किये गये हैं। तेज रफ्तार व गलत तरीके से वाहन चलाने के कारण 87 वाहनों को रोक कर जब्त किया गया है। जबकि 15,029 लोग गंगासागर में अस्वस्थ्य हों गये हैं। इनमे 34 मरीजों को कोलकाता के अस्पतालों में भेजा गया है। यहां पुण्यार्थियों के लिये रात दिन लगातार 3700 बस, 58 बर्ज, 360 बेसेल, 200 लकड़ी के लंच अपनी सेवा प्रदान कर रहें हैं। जबकि अभीतक मेले में 206 तीर्थयात्री लापता हुए थें इनमे 68 लोगों को उनके परिजनों से मिलवा दिया गया है। जिला प्रशासन ने दावा किया है कि मेले में पुलिस, फायर से लेकर तमाम स्तर की सुरक्षा की व्यवस्था चाक चौबंद है। यहां 3000 महिला स्वंय सेवी, 2000 हजार स्वंय सेवक, तैनात है। 2.1 लाख कपड़े के बैग बांटे जा चुके हैं। इसके अलावा पेयजल से लेकर विजली की उन्नत व्यवस्था की गयी है। मंत्री सुब्रत मुखर्जी ने दावा किया की उन्होंने हेली कप्टर से मेले का अकाशपथ से दौरा किया है। मेले में सुब्रत मुखर्जी के अलावा मंत्री अरुप बिश्वास, मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय तैनात हैं।  रात भर सागरद्वीप के दौरे के दौरान यह देखा गया कि देर  रात भर तीर्थयात्री जत्थे के शक्ल में मोक्ष भूमि में कदम रखते रहें तो ऐसे लोगों की भी संख्या कम नहीं थी जो स्नान कर अपने गंतव्य स्थलों की ओर जाने के लिये बेताब थें। रात के गहराने के साथ ही सागर तट पर भीड़ बढ़ती रही।  पुलिस सह सेना के जवानों को व्यवस्था को बनाये रखने के लिये ठंड के मौसम में भी मशक्कत करते देखा गया। वहीं सीसीटीवी कैमरों व ड्रोन से भी भीड़ पर नजर रखी ।आज देर रात पुण्य स्नान व कपिलमुनि के दर्शन के बाद थके कदमों से पुण्यार्थियों का जत्था अपने गंतव्य स्थल की ओर रवाना होते रहें।  उल्लेखनीय है कि गंगासागर मेला भारत के सबसे बड़े मेलों में से एक है। इसका आयोजन पश्चिम बंगाल में कोलकाता के निकट उस स्थान पर किया जाता है जहां गंगा नदी बंगाल की खाड़ी यानी समुन्द्र में  में मिलती है। यही कारण है सागरद्वीप को  गंगासागर कहते है। यहा हर साल मकर संक्रांति अवसर पर मेला आयोजित होता है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •