हुगली। जिले के चन्दन नगर कमिश्नेट के चुंचुडा थाना क्षेत्र के बण्डेल स्थित कोदालिया ग्राम पंचायत-2 अंचल में आज तड़के लुटेरों ने यहां के रहने वाले अजय मल्लिक के घर में जमकर लूटपाट की। भागते समय बदमाशों ने लोहे की रॉड से प्रहार करके अजय मल्लिक एवं उनकी पत्नी गायत्री मल्लिक को घायल कर दिया।दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चन्दन नगर कमिश्नेट की पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। बताया गया है कि लुटेरे अजय मल्लिक के घर से आभूषण के साथ कई कीमती सामान लूटकर ले गए। स्थानीय विधायक असित मजुमदार का कहना है कि इस प्रकार की घटना से इलाके के लोगों में दहशत व्याप्त है।जानकारी के अनुसार आज तड़के साढ़े तीन बजे के करीब अजय एवं उनकी पत्नी गायत्री मल्लिक सोये हुए थे। उसी समय दीवार फांद कर लुटेरे घर के अन्दर आए और घर में रखे आभूषण तथा कीमती सामान लूटकर भागने लगे तभी अजय और गायत्री ने उन्हें रोका।इस पर बदमाशों ने लोहे की रॉड से अजय एवं गायत्री मल्लिक पर हमले किए। इसके बाद लुटेरे वहां से भाग निकले। इधर लहूलुहान अवस्था में अजय मल्लिक ने अपने आस पड़ोस के लोगों को आवाज दी।इसके बाद लोगों ने घायलों को अस्पताल भेजा।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •