मृतका का पति गिरफ्तार

रमेश राय

कोलकाता। एक नर्स माध्यमी चटर्जी (28) ने जहर का इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि घटना बेहला स्थित हरिदेवपुर थाना इलाके की है। प्राथमिक जांच में पुलिस का मानना है कि उक्त नर्स ने खुद जहर का इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली। माध्यमी कलकलाा नेशनल मेडिकल कॉलेज अस्पताल मे काम करती थी। नर्स ने हरिदेवपुर थाना इलाके के बड़िषा स्थित अपने पिता के घर मे घटना को अंजाम दिया।
मृतकेा के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति चिरंजीत चटर्जी को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि छह माह पहले माध्यमी की शादी चिरंजीत चटर्जी से हुई थी। माध्यमी के पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसके पति ने उसपर मानसिक और शारीरिक अत्याचार शुरू कर दिया था। इस वजह से वहा काफी परेशान रहती थी। पति के जुल्मो से बचने के लिए वह पिता के घर आकर रहने लगी थी।
आरोप है कि घटना से पहले माध्यमी ने आखिरी बार अपने पति से बात की थी। फोन पर दोनो के बीच जमकर लड़ाई हुई थी। उसके बाद रिश्ते सामान्य होने की उम्मीद खो चुकी माध्यमी ने यह घातक कदम उठा लिया। पुलिस उसके पति से पूछताछ कर घटना की जांच मे जुट गई है।थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नर्स की मौत रहस्यमय है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नही हुआ है। उसके पिता की शिकायत के आधार पर पति को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ कर घटना के तह तक जाने की कोशिश की जा रही है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •