जाकिर अली
हुगली। राज्य में बेकाबू वाहनों की रफ्तार कम नहीं हो रही है और सड़क हादसों का क्रम जारी है।हुगली जिले के सिंगुर में आज दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना सिंगुर थाने के दुर्गापुर एक्सप्रेस-वे पर खसेरभेंडी गांव के पास हुई। कार ने नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे गिर गई। पुलिस व स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे में मृत लोगों के नाम मनिका देवी, कमोनिका साधु एवं शिवम साधु बताये गये हैं। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को जब्त करके थाने ले गई है। राष्ट्रीय मार्ग पर यह हादसा किस कारण हुआ पुलिस इसकी जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार जानकारी के आज सुबह काजल देव कोलकाता राजरहाट से एक गाड़ी में सवार होकर अपनी पत्नी मनिका देव, बेटी कमोनिका साधु एवं नाती शिवम के साथ बर्दवान जा रहे थे। बताया गया है कि काजल देव ही गाड़ी चला रहे थे। जब ये लोग दुर्गापुर एक्सप्रेस वे के सिंगुर खासेरबेड़ी के पास पहुंचे तो उसी समय इनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर रास्ते के किनारे एक खाल में जा गिरी।आरोप है कि वाहन तेज रफ्तार में चलने के कारम घटना घटी होगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि काजल देव की बेटी का घर राजारहाट में है। काजल देव एवं  उनकी पत्नी मनिका देव बेटी एवं नाती को साथ में लेकर अपने घर बर्दवान जा रहे थे। इधर जब दुर्घटना की खबर काजल देव के इलाके में पहुंची तो वहां मातम का माहौल छा गया।उक्त घटना में एक घायल की स्थिति नाजूक बतायी जा रही है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •