कोलकाता। दक्षिण कोलकाता के हरीश मुखर्जी रोड में भारत क्षत्रिय समाज द्वारा रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। उक्त जानकारी समाज के उपाध्यक्ष व तृणमूल पार्षद सत्येन्द्र सिंह ने दी। उक्त अवसर पर विधायक देवाशीष कुमार, असीम बोस, बैश्वनार चट्टोपाध्याय, राजेश सिन्हा, सत्येंद्र सिंह, कामाख्या नारायण सिंह, कार्तिक बनर्जी, मंजित सिंह “जित्ता” की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। दीप प्रज्वलन में संस्था मुख्य संरक्षक अरविंद सिंह, चेयरमैन राजगृही सिंह, अध्यक्ष रणधीर सिंह, महासचिव मनोज सिंह “आदर्श” संयुक्त सचिव रविंद्र सिंह दीपक, संयोजक मनोज सिंह, युवा अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, संदीप बक्शी, सुजीत सिंह व अन्य उपस्थित रहें।उक्त दौरान कार्तिक बनर्जी कहा कि समय-समय पर प्रमाणित हुआ है कि आवश्यकता पड़ने पर क्षत्रिय जहां देश की सीमाओं की सुरक्षा हेतु रक्त क्षरण से पीछे नहीं हटता वही वो मानवता के लिए रक्तदान का आयोजन भी बखूबी कर सकता है। संस्था अध्यक्ष रणधीर सिंह ने समापन भाषण में सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •