पीडीएचआरआई किन्नर सेल ने राज्य सरकार को सराहा

डॉ. प्रदीप कुमार दुबे.

इकबाल हसन .

कोलकाता। एम.आर.बांगुड़ अस्पताल में किन्नरों के कोरोना इलाज के लिए 6 बेडों की व्यवस्था की गई है। इन बेडों पर केवल किन्नरों का इलाज किया जाएगा। यह पहली बार है जब तीसरे लिंग के लोगों के इलाज के लिए इस प्रकार डेडिकेटेड बेड की व्यवस्था की गई है। अभी तक यह व्यवस्था केवल एम.आर.बांगुड़ अस्पताल में ही की गई है। उक्त मामले पर प्रोटेक्शन फार डेमोक्रेटिक ह्युमन राइटस ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार दुबे व किन्नर सेल के इकबाल हसन ने राज्य सराकार के उक्त कार्य को सराहनीय बताते हुए कहा कि यह किन्नर समाज के लिये अच्छी खबर है और राज्य सरकार को इसके लिये साधुबाद। मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में छह बेड हैं। हालांकि इस कोरोना महामारी के पिछले चार महीनों में तीसरे लिंग का केवल एक व्यक्ति ही अभी तक कोरोना से संक्रमित होकर स्वास्थ्य भवन के माध्यम से एम.आर. बांगुड़ अस्पताल में भर्ती हुआ था। इलाज से ठीक होने के बाद वह घर लौट चुका है। फिलहाल कोरोना संक्रमण के कारण तीसरे लिंग का कोई अन्य मरीज एम.आर. बांगुड़ अस्पताल में भर्ती नहीं है। राज्य सरकार के उक्त कार्य से किन्नर समाज में एक अच्छा संदेश गया है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •