सुंदरबन में मुख्यमंत्री का भगवा शिविर पर जोरदार हमला
कोलकाता। राज्य में जहां अभी से ही लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीति का पारा सर्दी के मौसम में भी गरम है वही राज्य में शब्दो के विषवाण जबरदस्त तौर पर एक दुसरे पर चलाये जा रहे है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज दक्षिण चौबीस परगना के सुंदरबन में एक पुरुस्कार वितरण समारोह में कहा ‘जो लोगों की हत्या करने के लिए यात्रा निकालते हैं दंगा यात्रा में शामिल होते हैं। जो भी यात्रा भगवान कृष्ण और भगवान जगन्नाथ के लिए होगी, हम उस रथ यात्रा में भाग लेंगे।’ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आजक कहा कि सभी जानते हैं कि इस्कान रथ यात्रा करता है, वह जगन्नाथ रथ यात्रा होती है। वह लोगों की हत्या करने के लिए यात्रा नहीं निकालते हैं। जो लोगों की हत्या करने के लिए यात्रा निकालते हैं दंगा यात्रा में शामिल होते हैं। जो भी यात्रा भगवान कृष्ण और भगवान जगन्नाथ के लिए होगी, हम उस रथ यात्रा में भाग लेंगे। बता दे कि भाजपा द्वारा राज्य में रथ यात्रा पर कलकत्ता हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट में बीजेपी ने इस फैसले को चुनौती दी थी। हालांकि इस पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्दी सुनवाई करने से इनकार कर दिया था और कलकत्ता हाईकोर्ट की रोक को बरकरार रखा था। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष रथ यात्रा रोकने पर भी वह राज्य सरकार पर खूब बरसे थे। उन्होंने कहा था कि पश्चिम बंगाल में कोई लोकतंत्र नहीं है। हमारे कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए जाते हैं, लेकिन हम सब कुछ नोट कर रहे हैं। एक दिन सभी चीजों का हिसाब लेंगे और आपकी (पुलिस) वर्दी उतरवाएंगे। एक बार बस हम सत्ता में आ जाएं, हम उन सभी अधिकारियों का पता लगाएंगे जिन्होंने हमारे खिलाफ झूठे मुकदमे किए हैं।