बहाएगें भक्ति की गंगा

जगदीश यादव

सागरद्वीप । मोक्षनगरी के तौर पर ख्यात सागर व गंगा की संगम स्थली गंगा सागर में भले ही राज्य सरकार के द्वारा गंगा सागर मेले में तमाम इंतजाम के दावें किये जाते हों लेकिन विश्व प्रसिद्ध गंगासागर मेला स्वंय सेवी संस्थाओं की मदद के बगैर आयोजित करना सम्भव नहीं है। इस साल भी मोक्षधाम गंगासागर में स्वंय सेवी संस्थाओं द्वारा सेवा शिविर आयोजित की जाएगी। इस्कान श्रीमायापुर के जन सम्पर्क अधिकारी रसिक गौरंग दास ने आज बताया कि हर साल की तरह इस साल भी 11 से 16 जनवरी तक गंगासागर में लाखों पुण्यार्थियों के लिये निशुल्क सेवा शिविर का आयोजन होगा। रसिक गौरंग दास ने आज बताया कि दुनियां के अमेरिका, इंगलैंड, रशिया जैसे 21 देशों से 80 विदेशी गुरुकुल के छात्र पुण्यार्थियों के लिये निशुल्क सेवा कार्य करेगें। जानकारी के अनुसार उक्त गुरुकुल छात्र यहां गीता, भागवद का जहां पाठ करेगें वही वह लोग हरि संकृतन के साथ ही पुण्य स्नान भी करेगें। उक्त छात्र गंगासगर में भक्ति की गंगा के साथ ही सेवागंगा बहाएगें। उक्त छात्र भगवद मामलों के ज्ञाता हैं और छात्रों ने एक तरह से अपना जीवन भगवद सेवा में समर्पित कर दिया है। जब तक इन छात्रों ती गतिविधियों को देखा नहीं जाये इनके योग्यता के बारे में समझना सम्भव वहीं है। उक्त सभी छात्र धार्मिक मामलों के अच्छे जानकार हैं। साथ ही मोक्षनगरी गंगासागर में इस्कान श्रीमायापुर के सेवा शिविर में दुनिया के 79 देशों के भक्त गंगासागर में आएगें।

Spread the love
  • 8
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    8
    Shares
  •  
    8
    Shares
  • 8
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •