रमेश राय
कोलकाता। राज्य में कोरोना तेज रफ्तार में है। आज बेहला में अज्ञात कारणों से एक व्यक्ति ने बस स्टैण्ड में दम तोड़ दिया। घटना बेहला के 14 न. बस स्टैण्ड इलाके की है। लोगों ने बताया कि यहां एक व्यक्ति सुबह से ही मृत अवस्था में पाया गया। लोगों में उक्त व्यक्ति की मौत सम्भावित तौर पर कोरोना से होने की का खौंफ फैल गया। सुबह से दोपहर हो गई लेकिन पुलिस हो या अन्य व्यवस्था उक्त व्यक्ति के शव की खोज खबर के लिये नहीं उपलब्ध थी। स्थानीय लोगों ने 100 न. पर डायल कर पुलिस को बुलाया तो पुलिस शाम से पहले आई व उक्त व्यक्ति के शव को बरामद कर ले गई।स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक पेशे से आटो चालक था व लोग बंचा (50) के नाम से उसे पुकारते थे। बहरहाल व्यक्ति की मौत का कारण का पता नही चल सका है। बता दे कि राज्य स्वास्थ्य विभाग की तरफ से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक कि 24 घंटे में राज्य में कोरोना के सर्वाधिक 2,954 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 86,754 हो गई है। वहीं इस दौरान 56 और लोगों की मौत हो गई। इस प्रकार राज्य में मौतों की कुल संख्या बढ़कर 1,902 हो गई है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •