जेपी शर्मा
कोलकाता। भारतीय न्याय अधिकार रक्षा पार्टी द्वारा महानगर में एक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान बीएनआरपी के सर्वभारतीय अध्यक्ष डा. महबूब साकिर ने कहा कि पार्टी देश भर में अपने अभियान को अंजाम दे रही है। वहीं पार्टी की सर्वभारतीय ट्रेजरर व कोलकाता जिला अध्यक्ष स्वर्णलता सरकार ने बताया कि पार्टी इस राज्य में विधानसभा, नगर निगम सहित लोकसभा चुनाव में हर सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी और अपना दम दिखाएगी। स्वर्णलता सरकार ने कहा कि उनकी पार्टी जात पात रंग भेद की राजनीति को समर्थन नहीं करती है बरन पार्टी देश व जन हीत को आगे रखती है। इस दौरान सम्मेलन में पार्टी के राज्य अध्यक्ष निलार्दी साहा राय, कोलकाता जिला महासचिव रीना दे, चंदा घोष, मिनी मल्लिक आदि ने अपनी बात कही।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •