छात्रों ने शुरू किया आंदोलन

ओम प्रकाश शर्मा

आसनसोल। हिन्दुस्तान केबल्स नगरी स्थित रूपनारायणपुर नजरूल पोलिटेकनिक काॅलेज के छात्रों ने बुधवार को पर्याप्त पेयजलापूर्ति नहीं होने पर काॅलेज परिसर में
जमकर हंगामा किया। साथ काॅलेज के मुख्य द्वार पर ताला जड़कर काॅलेज के कर्मचारियों एवं शिक्षकों को बाहर जाने से रोक दिया। वहीं लगभग 7 घंटे तक आंदोलन पर बैठकर काॅलेज प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाये। इस सबंध में छात्र संगठन के सचिव शैकत भट्टाचार्य ने बताया कि बीते कई दिनों से काॅलेज में पानी नहीं हैं। यहां हाॅस्टल में बड़ी संख्या में विद्यार्थी रहते हैं। जहां पानी नहीं होने केकारण शौचालय जाना मुश्किल हो गया है। पंचायत, बीडीओ, एसडीओ , पीएचई सभी विभाग को इसकी जानकारी दी गई लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ। आज एसडीओ को लिखित बताया गया कि हमारे पोलिटेकनिक काॅलेज के लिए डेकडकेटेड पाइप लाइन की व्यवस्था है। जिसके सहारे पानी हमारे काॅलेज में आता है। इस पानी के लिए काॅलेज प्रशासन शुल्क भी अदा करता है वाबजूद हमें पानी क्यांें नहीं मिलेगा। शैकत ने बताया कि अगर पानी पाइप से चोरी हो रही है तो इसके लिए हमलोग जिम्मेदार थोड़े ही हैं। अगर तीन दिनों के अंदर पानी की व्यवस्था नहीं करायी गयी तो हमलोग वृहतर आंदेालन पर उतरेंगें। वहीं छात्रों में आशिष शर्मा, सुखीन लसकर, जयप्रकाश यादव राजू विन ने बताया कि पंचायत, बीडीओ, पंचायत समिति के अध्यक्ष, विधायक एवं सभी अधिकारियों को समस्या समाधान के लिए कहा गया लेकिन अब तक पेयजल की समस्या का समाधान नहीं हुआ। पीएचई से काॅलेज के लिए पानी का डेडिकेटेड लाइन है तो बीच से पानी कहाॅं और क्यों चोरी हो रहा है। इसमेंपुलिस हमारी कोई मदद नहीं कर रही है। यहां हाॅस्टल में 90 लड़के रहते हैं। खाने पीने, शौच के लिए पानी नहीं है। पूरे एक महीने से यहां समस्या चल रही है। पूरेसालानपुर प्रखं डमें एक ही यह टेकनिकल काॅलेज है। पानी नहीं होने से परेशानी अब सहन नहीं हो रहा है। छात्र अब यहां से काॅलेज छोड़कर जाने के लिए तैयार हैं। फिर तो लेज एैसे ही बंद हो जाएगा। अब यही करना है। यहां के सिविल इंजीनियरिंग,  इलेक्ट्राॅनिक्स, इंस्ट्रूमेंट विषय में कुल 380 छात्र छात्रायें हैं। गल्र्स हाॅसटल में 30 लड़कियांे को भी समस्या हो रही है। इस सबंध में काॅलेज के प्रिंसिपल तापस चटर्जी ने बताया कि पीएचई विभाग ने जल्द पानी की समस्या को हल करने का आश्वासन दिया है। हमलो फिलहाल टैंकर मंगा रहंे हैं। एक दो दिन में समस्या का निदान का लिया जाएगा। इस सबंध में तृणमूल कांग्रंेस के प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद अरमान ने कहा कि एसडीओ एवं बीडीओ से बात किये हैं।

Spread the love
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    2
    Shares
  •  
    2
    Shares
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •