जाकिर अली
हुगली। महालया पर पितृपक्ष के समापन के अवसर पर हुगली जिला भाजपा ने देश भर भाजपा के लिये राजनीतिक हिंसा में जान गंवाने वाले बीजेपी के कार्यकर्ताओं की आत्मा की शांति के लिए हुगली जिले के चुंचुड़ा में सामुहिक ‘तर्पण’ किया गया। जिले की भाजपा उपाध्यक्ष बेबी तिवारी ने मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत में कहा कि सांसद लाकेट चटर्जी व जिला पार्टी अध्यक्ष सुबीर नाग के नेतृत्तव में सामुहिक ‘तर्पण’ किया गया। साथ ही देश भर भाजपा के लिये राजनीतिक हिंसा में जान गंवाने वाले बीजेपी के कार्यकर्ताओं की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी गयी की उनलोगों की आत्मा को शांति मिले। बेबी तिवारी ने कहा कि भाजपा में एक एक कार्यकर्ता पार्टी का सैनिक है। अतः पार्टी भी अपने कर्मियों का ख्याल रखती है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •