कलकत्ता/हावड़ा। रामकृष्ण मठ और मिशन के अध्यक्ष स्वामी आत्मस्थानंद महाराज के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट है। उन्हें कल से वेंटिलेशन में रखा गया है। बुढ़ापा जनित बीमारियों के कारण उन्हें फरवरी 2015 से रामकृष्ण मिशन सेवा संस्थान में भर्ती कराया गया था। बुधवार को उनका किडनी का स्टेंट बदला गया था। दो दिन के उपचार के बाद, चिकित्सक ने कल उनकी स्थिती खराब होने के बाद वेंटिलेशन में रखने का फैसला किया। आज सुबह 12.30 बजे मी आत्मस्थानंद महाराज को देखने के लिए राज्य की सीएम ममता बनर्जी रामकृष्ण मिशन सेवा में आई। मुख्यमंत्री दस मिनट वहां थीं। उन्होंने महाराज के जल्द ही स्वास्थ्य हों की कामना की। ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब 2015 में अपने दो दिनों के बंगाल दौरे पर आए थें तो अपने व्यस्त कार्यक्रमों के बावजूद अपने आध्यात्मिक गुरु रामकृष्ण मठ व मिशन के अध्यक्ष स्वामी आत्मस्थानंद महाराज से आशीर्वाद लेने पहुंचे थें। रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान में भर्ती गुरु के चरण स्पर्श कर पीएम ने उनका आशीर्वाद लिया था ।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •