कोलकाता । दार्जिलिंग में एक बार फिर गोरखा जनमुक्ति मोर्चा का आंदोलन भड़क गया है। शनिवार दोपहर हिंसक हुए प्रदर्शनकारियों ने इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के एक अधिकारी को खुखरी घोंपकर घायल कर दिया है। आईआरबी अधिकारी का नाम किरण तमांग है, जो आईआरबी के सेकेंड बटालियन में असिस्टेंट कमांडर  है। इस पूरे घटनाक्रम के मद्देनजर एक बार फिर प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुलिस के आला अफसरों की एक बैठक बुलाई। इस सब के बीच प्रदर्शनकारियों ने पीडब्ल्यूडी के दफ्तर को भी फूंक दिया गया। ममता ने इस पूरी हिंसा के लिए गोरखा जनमुक्ति मोर्चा का जिम्मेदार ठहराया है।  इस सब के बीच सीएम ममता बनर्जी ने हिंसा के पीछे चुनावी चक्कर होने की बात कही। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों से तो सब कुछ ठीक ठाक था। चुनावी मौसम को देखकर गोरखा जनमुक्ति मोर्चा ने साजिशन इस तरह के हिंसक आंदोलन को जन्म दिया है। चुनाव नजदीक देखकर हिंसा की साजिश की गई। किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि जीजेएम के नेताओं के घर इतने हथियार कहां से आए, जो सुरक्षा बलों ने बरामद किए हैं। इस दौरान उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •