विपक्ष ने मांगा पुलिस मंत्री का इस्तीफा

कोलकाता। शांतिनिकेतन के मोलदांगा में पांच वर्ष के एक बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या किये जाने की घटना को लेकर आज विधानसभा में जमकर हंगामा बरपा। उक्त घटना को लेकर भाजपा विधायकों ने विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में वाकआउट किया व नारेबाजी की। विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने उक्त घटना को लेकर मांग किया कि, राज्य की सीएम व पुलिस मंत्री ममता बनर्जी को बयान जारी कर उक्त घटना को लेकर दुख व्यक्त करना होगा। इधर भाजपा के उक्त कार्रवाई को लेकर तृणमूल विधायकों ने भी भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। शुभेंदु अधिकारी ने पुलिस मंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की भी मांग की। उन्होंने सीबीआई जांच की भी मांग की और कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था चरमरा सी गई है। इधर मंत्री फिरहाद हकीम ने शुभेंदु को जवाब दिया। उन्होंने कहा, ”प्रशासन प्रशासन की तरह कदम उठा रहा है। विपक्ष इस मामले में सीबीआई को क्यों ला रहा है? मुझे पता चला है कि यह घटना पारिवारिक समस्या के चलते हुई है। प्रशासन त्वरित कार्रवाई कर रही है। इसका राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। बता दे कि शांतिनिकेतन के मोलदांगा में पांच वर्ष के एक बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या किये जाने की घटना घटी गै। उक्त मामले में मृत के दो पड़ोसी महिलाओं की गिरफ्तारी हो चुकी है और उक्त महिलाओं बच्चे शिवम ठाकुर (5) की हत्या की बात स्वीकार भी कर लिया है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •