भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने की मृत छात्रों के परिजनों से भेंट

कोलकाता/उत्तर दिनाजपुर। इस्लामपुर फायरिंग की घटना को लेकर प्रदेश की राजनीति में उबाल आ गया है। जहां घटना के खिलाफ भाजपा ने 12 घंटा बंगाल बंद का अह्वान किया है वही सत्ताधारी तृणमूल बंद को विफल करने के लिये कमर कस चुकी है। इधर उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर में पुलिस की गोली से मारे गए दो छात्रों के परिजनों से भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को मुलाकात की। भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकुल राय, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रताप बनर्जी और जयप्रकाश मजुमदार तथा भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष लाकेट चटर्जी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल इस्लामपुर पहुंचा। पुलिस फायरिंग में मारे गए छात्र राजेश सरकार और तापस बर्मन के परिजनों ने भाजपा नेताओं को अपनी आपबीती सुनाई। मुकुल राय ने राजेश सरकार और तापस बर्मन के मां-बाप से व्यक्तिगत तौर पर मुलाकात की। उन्होंने घटना से संबंधित रिपोर्ट केंद्र सरकार के पास सौंपने का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही उन्होंने सीबीआई जांच कराने की मांग की है। भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने करीब दो घंटे तक मृतकों के परिजनों और आसपास के लोगों से बात कर हालात को समझने की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने भाजपा नेताओं को बताया कि विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने गोली चलाई थी। भाजपा नेताओं के यहां पहुंचने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। लोगों का कहना था कि एक तरफ पुलिस फायरिंग में छात्रों की मौत हो गई, दूसरी ओर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विदेश से और शिक्षा मंत्री कोलकाता में बैठकर पुलिसकर्मियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। बहरहाल देखना है कि इस्लामपुर मामला में आगे क्या होता है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •