19 के बाद कौन होगा 20 

जगदीश यादव

कोलकाता। देखा जाये तो पश्चिम बंगाल के इतिहास में 19 व 20 तारीख कई मामलों में अहम है। ये महज संयोग है या फिर 19-20 के अंक में कोई खास राज है। यह तो हम नहीं बता सकते हैं। लेकिन बंगाल में 19-20 का चक्कर कुछ अलग ही रहा है। 19 मई को पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के मतदान की गणना होगी और इसी दिन साफ हो जाएगा कि राज्य की बागडोर किसके हाथों होगी। सत्ता पर दीदी का कब्जा ही रहेगा या फिर एक नई परिवर्तन का अगाज इस राज्य में हो चुका होगा। कहना  थोड़ा मुश्किल है लेकिन परिवर्तन के लिहाज से 19-20 का अंक अहम जरुर है।  यह कहना बड़ी बात नहीं होगी की बंगाल में सत्ता जिसके भी हाथ हो । जीत का फासला भी काफी व्यापक नहीं बरन कहावत के अनुसार 19-20 के लगभग के अंतर का ही होगा। यानी बंगाल की सत्ता में 19 मई के बाद कौन 20 साबित होगा यह  भी 19 मई को देश-दुनिया को पता चल ही जाएगा।  बता दें कि 20 मई 2011 को ही बंगाल के कथित अभेद लाल दुर्ग को ढाहकर ममता बनर्जी मुख्यमंत्री बनी थी। वह देश के इतिहास में बंगाल की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं। इसी तरह 19 मई 2001 को बुद्धदेव भट्टाचार्य और फिर से एक बार 20 मई 1996 को ज्योति बसु राज्य के सीएम बने थें। वहीं 20 फरवरी 1968 व 19 मार्च 1970 को बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगा। इसी तरह 19 मार्च 1972 को कांग्रेस के सिद्धार्थ शंकर राय ने प्रदेश के मुख्यमंत्री का पद सम्भाला था।

अब अंकों की बात से अलग देखें तो बंगाल की अब तक की राजनीति पर नजर रखने वाले इस बात को ठीक से समझ सकते हैं कि यहां राजनीति का गणित अंकों व देश में चल रहे सियासती बयार से कम प्राभावित होता है। यहां की राजनीति में भावनाओं व फौरी मुद्दों का ज्वार ज्यादा तेज चढ़ता है और उतरने में भी काफी समय लेता है। आजादी के आंदोलन में खुद की अहम भूमिका बताने वाली कांग्रेस की सत्ता की हिलने में विरोधी शक्ति को नाकों चने चबाने पड़े थें। इसके बाद सत्ता में वाममोर्चा कुछ इस कदर काबिज हुई कि तीन दशक से ज्यादा समय बीतने के बाद ही लाल दुर्ग  धारासायी हुआ। जहां पांच साल तक ममता बनर्जी के कथित ‘पोरिबर्तन’ का महल खड़ा है। बहरहाल कयासों का दौर भी जारी है । देखना है राज्य की सत्ता सम्भालने की अब किसकी बारी है? (लेखक अभय ंबंग पत्रिका व www.abhaytv.com के संस्थापक सम्पादक व निदेशक हैं)

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •