महानगर पुलिस ने बनाया कंट्रोल रूम
जारी किये आपातकालिन सहायता न. 
कोलकाता। बंगाल की खाड़ी में बना समुद्री चक्रवाती तूफान ”फोनी” के प्रतिकूल प्रभाव के मद्देनजर कोलकाता पुलिस ने कंट्रोल रूम बनाया है। आज पुलिस ने एक संदेश जारी कर शहर में कंट्रोल रूम बनाने की जानकारी दी है। यह कंट्रोल रूम छह मई तक काम करेगा। संदेश के अनुसार पुलिस उपायुक्त रैंक के अधिकारियों की तैनाती समय-समय पर होगी। इसके अलावा कंट्रोल रूम में कोलकाता नगर निगम, राज्य लोक निर्माण विभाग, अग्निशमन विभाग और अन्य जरूरी सरकारी परिसेवाओं के अधिकारी भी मौजूद होंगे। कोलकाता पुलिस की आपदा प्रबंधन टीम और अन्य संबंधित विभागों को भी अलर्ट पर रखा गया है। पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि चक्रवात के समय घबराएं नहीं बल्कि किसी भी तरह की आपातकालीन परिस्थिति में कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर पर 03322143024/ ‌22143230/ 22141310 पर तत्काल फोन करें। इसके अलावा डायल-100 और एक अन्य मोबाइल नंबर पर 9432610444 व्हाट्सएप मैसेज का उपयोग कर सकते हैं।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •