052

फोटो- जेपी शर्मा

जाकिर अली
हुगली। 07जिले में कानून व्यवस्था जहां चरमारा रही है वहीं विरोधियों विशेषकर भाजपा कर्मियों पर राजनीतिक हमले हो रहे है। जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं को झूठे मामले में फंसाया जा रहा है उक्त तमाम सूत्री आरोपों के तहत आज हुगली जिला भाजपा अध्यक्ष सुबीर नाग के नेतृत्व में चुंचुड़़ा-मोगरा के वीडीओ को भाजपा द्वारा ज्ञापन सौंपा गया व मांग की गई कि व्यवस्ता में सुधार लाया जाय। अगर कानून व्यवस्था के हालात ऐसे ही रहें तो वृहत्तर आन्दोलन होगा। इस आन्दोंलन में प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष स्वपन पाल, प्रदेश नेत्री राज कुमारी केशरी सहित ताराकांन्त अधिकारी, शम्भु नाथ सिंह, श्याम सुंदर पासवान, प्रभात कुमार गुप्ता, रामकृत यादव मौजूद थें।प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष स्वपन पाल ने बातचीत में आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य के अन्य जगहों की तरह इस जिले में भी सरकारी तंत्र के द्वारा केन्द्रीय सरकार की योजना यहां भ्रष्टाचार की शिकार है और आमजनों को इसका फायदा नहीं लेने दिया जा रहा है। वहीं जाति प्रमाण पत्र के लिये तो यहां के स्थानीय लोगों से इस तरह का व्यवहार किया जाता है कि वह किसी अन्य ग्रह के वासी हैं।

Spread the love
  • 10
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    10
    Shares
  •  
    10
    Shares
  • 10
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •