दो लोग बूरी तरह से झुलसे

हावड़ा। अगलगी का सिलसिला थम नहीं रहा है। हावड़ा के डोमजुड ब्लाक के अंकुरहाट इलाके में आज एक जूता कारखाने की आग में तीन लोग जिन्दा जल गये। अगलगी की इस घटना में मृत लोगों में एक बच्च समेत तीन लोगों की मौत हुई है। जबकि दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। मृतकों के नाम प्रकाश यादव (33), अभिषेक यादव (13) व झंकू यादव (35) है। जबकि आग से कमलेश यादव व इंदु देवी झुलस गये हैं। पुलिस व दमकल के आधिकारिक सूत्रों ने उक्त जानकारी की पुष्टी की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह आग करीब तीन बजे लगी और इस तीन मंजिला इमारत में उस समय ये लोग सो रहे थे। इमारत से आग और धुएं को देखकर लोगों में अफरा तफरी मची व लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल के पांच इंजनों द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन इस आग की चपेट में आकर कार्ड बोर्ड और जूता बनाने में काम आने वाली प्लास्टिक का सामान जल कर राख हो गया।आग की वजह से तीन मंजिला इमारत पूरी तरह जल गई। आग से हुए नुकसान का अभी तक आकलन नहीं किया गया है अौर इसके कारणाें का भी पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में माना जा रहा है कि कारखाने में अग्निरोधी उपायो की अनदेखी की गई थी। इस घटना के बाद से इलाके में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों के बीच बस उक्त घटना की चर्चा आम है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •