कोलकाता। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देव ने आज तृणमूल कांग्रेस सरकार पर राज्य में उनके चुनाव प्रचार अभियान में रुकावटें पैदा करने का आरोप लगाया। बिप्लव देव ने कोलकाता से अगरतला वापसी के दौरान कहा, “तृणमूल कांग्रेस सरकार ने मुझे विष्णुपुर में रोड शो करने की अनुमति न देकर चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया है। राज्य प्रशासन ने वहां मेरे चुनाव प्रचार में भी रुकावटें पैदा कीं।” बिप्लव देव, जो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के त्रिपुरा प्रदेश अध्यक्ष भी हैं, उन्होंने बंगाल में अपने पांच दिनों के प्रवास के दौरान कई चुनावी रैलियां कीं। उनका दावा है कि इस बार भाजपा पश्चिम बंगाल की अधिकांश संसदीय सीटों पर जीत दर्ज करेगी।माकपा और कांग्रेस की इस धमकी पर कि अगर चुनाव आयोग त्रिपुरा पश्चिम लोकसभा क्षेत्र में फिर से चुनाव नहीं कराएगा तो वे सर्वोच्च न्यायालय का रुख करेंगे, बिप्लव देव ने कहा, “अगर किसी राजनीतिक दल के उम्मीदवार के पास जनसमर्थन नहीं है तो अदालत उसे जीतने में मदद नहीं कर सकती।” मुख्यमंत्री की पत्नी नीति देव भी उनके साथ थीं। उन्होंने कहा कि वह उनके वैवाहिक जीवन के बारे में सोशल मीडिया पर कुछ फर्जी खबरों को देखकर स्तब्ध और हैरान हैं। त्रिपुरा पुलिस ने शुक्रवार को एक सोशल मीडिया यूजर अनुपम पॉल के खिलाफ कथित तौर पर एक फर्जी खबर फैलाने को लेकर मामला दर्ज किया। पॉल ने कथित तौर पर सोशल मीडिया पर यह खबर फैलाई है कि बिप्लव देव की पत्नी नीति देव ने दिल्ली की एक अदालत में तलाक का मामला दायर किया है। इसी मामले में उत्तरी त्रिपुरा में धर्मनगर पुलिस थाने में एक पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई।मुख्यमंत्री ने इससे पहले एक बयान में कहा था कि ‘ऐसा सोशल मीडिया प्रोपगैंडा गलत इरादों से की जा रही एक गहरी साजिश है।’
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •