कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी के नेता कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि अगर ममता बनर्जी को इस राज्य की सत्ता से बेदखल नहीं किया तो यह सूबा दूसरा कश्मीर बन जाएगा। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के तुष्टिकरण की राजनीतिक की वजह से आतंकवादी गतिविधियों से संबंधित लोगों ने सीमावर्ती राज्यों में अपना आधार बना लिया है। इस्लामिक स्टेट का खतरा इस बात का सबूत है। बंगाल में ममता की तुष्टिकरण की राजनीति की वजह से आतंकवादियों की पकड़ मजबूत हुई है।भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि अगर ममता बनर्जी रहीं तो सूबे में कभी इस्लामिक स्टेट का प्रवेश हो सकता है। इस आतंकी खतरें ने हमें आश्चर्यचकित किया है। यह सब ममता बनर्जी की तुष्टिकरण की राजनीति की वजह से हो रहा है। अगर उन्हें प्रदेश की सत्ता से नहीं हटाया गया तो यह सूबा जम्मू-कश्मीर बन जाएगा, क्योंकि सीमावर्ती क्षेत्रों में आतंकियों की पकड़ मजबूत हुई है। विजयवर्गीय ने यह बात हावड़ा में पार्टी के चुनाव प्रचार के दौरान कही है। उन्होंने यह भी कहा कि इस्लामिक स्टेट का धमकी भरा खत चौंकाने वाला है। उन्होंने कहा कि 2019 का लोकसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी जीत रही है। 23 मई को जब चुनाव नतीजे आएंगे तो ममता बनर्जी को मुंह छिपाने के लिए जगह नहीं मिलेगी। सूबे में भाजपा जीत रही है, इसमें कोई शक नहीं है। बता दे कि आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के बांग्ला पोस्टर की वजह से बंगाल में हाई अलर्ट है। दरअसल, श्रीलंका में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट द्वारा बम विस्फोट के बाद एक पोस्टर सामने आया था। इसमें बंग्ला भाषा में लिखा गया था कि आतंकी संगठन जल्द ही बंगाल में आ रहा है। इस पोस्टर में इस्लामिक स्टेट के सहयोगी शाखा का लोगो भी लगा हुआ था। हालांकि, इस पोस्टर में पश्चिम बंगाल नहीं बल्कि बंगाल लिखा गया था। लेकिन, इस्लामिक स्टेट के खतरो को देखते हुए इसके बाद राज्य में हाई अलर्ट घोषित किया गया है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •