लेक व्यू पार्क इलाका से भी मिला एक शव

कोलकाता।महानगर कोलकाता के बालीगंज इलाके में स्थित सेना के कैंप में स्थित जंगल से एक जवान का शव बरामद किया गया है। मृत जवान की शिनाख्त अशोक गारगाद के रूप में हुई है। मूल रूप से वह कर्नाटक का रहने वाला था।
शुक्रवार की रात गले में तार लिपटी हुई हालत में उसका शव फंदे से झूलता हुआ बरामद हुआ। सूचना मिलने के बाद बालीगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हिंदी में लिखा हुआ एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि 36 साल का यह जवान उत्तर बंगाल में तैनात था। तबादले के बाद पांच अक्टूबर को कोलकाता आया था। पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है और मौत की वजह को समझने की कोशिश कर रही है। इसी बीच बारानगर में लेक व्यू पार्क इलाके में एक आवास के सामने एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने के बाद कोहराम मच गया।आज सुबह स्थानीय लोगों ने देखा कि व्यक्ति गली में नाले के किनारे पड़ा हुआ है। बाद में बारानगर थाने की पुलिस शव को बरामद कर ले गई। शरीर पर चोट के निशान हैं या नहीं इसकी जांच की जा रही है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •