पहलवान पर अमेरिकन होने का आरोप

तृणमूल ने की चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग

कोलकाता। कहते है कि द ग्रेट खली का नाम सुनते ही अच्छे अच्छे पहलवानों का पसीना निकल जाता है लेकिन सियासत के अखाड़े में तृणमूल द्वारा अब द ग्रेट खली को पटकने के लिये सियासत का एक बेहतर दांव खेला गया है। राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने द ग्रेट खली के नाम से मशहूर पहलवान दलीप सिंह राणा को विदेशी करार दिया है। पार्टी ने पत्र लिख कर उनके खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत भी की है। पार्टी की ओर से राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी आरिज‌ आफताब को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि द ग्रेट खली भारतीय नहीं बल्कि अमेरिकी नागरिक हैं। भाजपा ने कोलकाता में एक उम्मीदवार के नामांकन के दौरान उन्हें रोड-शो में शामिल कर मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश की है। इसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इस पर रोक भी लगनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को जादवपुर से भाजपा उम्मीदवार अनुपम हाजरा के समर्थन में द ग्रेट खली कोलकाता पहुंचे थे। उनके नामांकन के लिए निकाले गए रोड-शो में हिस्सा लिया था। उन्होंने हाजरा के लिए अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की थी और कहा था कि अनुपम उन्हें जहां भी बुलाएंगे वह चले आएंगे। इसी रोड शो को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने शिकायत दर्ज कराई है।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •