आखिर खिल गई लोगों के चेहरे पर मुस्कान

कोलकाता। आखिर लंबे इंतजार के बाद आज हासनाबाद में सुंदरबन बनबीबी सेतू का उद्घाटन किया गया। उक्त अवसर पर राज्य के खाद्यमंत्री ज्योति प्रिया मलिक, तृणमूल सांसद इदरीश अली,जिला परिषद सभाधीपति बीना मंडल व डीएम अंतरा अचार्य मौजूद रहें। वर्ष 2004 में तत्कालीन वित्त मंत्री असीम दास गुप्ता ने सेतू का शिलान्यास किया था। आज 14 साल बाद सेतू का उद्घाटन खाद्य मंत्री ज्योति प्रिया मलिक ने किया। आम तौर पर,सेतू के शुरु होने से इच्छामती में सेतू के दोनों किनारों पर बसने वाले लोगों के लिये यातायात की समस्याओं का समाधान माना जा रहा है। उत्तर 24 परगना के बशीरहाट उपमंडल के हासनाबाद से सटे इच्छामती पर एक सेतू की मांग लंबे समय से की जा रही थी। अबतक सुंदरबन संलग्न हिंगलगंज, संदेशखली, हासनाबाद और हेमनगर सहित व्यापक बड़े क्षेत्रों के निवासियों के बीच यातायात का एकमात्र माध्यम नाव ही था। परिणामस्वरूप, रात में अक्सर नाव उपलब्ध नहीं होती ।वाम मोर्चा की सरकार ने 2004 में सेतू का निर्माण करने का निर्णय लिया था। तत्कालीन वित्त मंत्री असीम दासगुप्ता ने उक्त दौरान सेतू के लिए लगभग 25 करोड़ रुपये आवंटित किये थे।इसे विडम्बना कहा जाये या फिर कुछ और लेकिन सेतू के काम राजनीति के दबाव फंस गया था। लगभग 10 वर्षों से सेतू का काम रुका रहा। 2014 में फिर से काम शुरू हुआ। सेतू निर्माण की आवंटित धन की राशि भी काफी बढ़ गई। वैसे इस सेतू की लंबाई 970 मीटर और चौड़ाई 7.5 मीटर है।इसके निर्माण में 89 करोड़ रुपये खर्च हुए है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •