कहा, भाजपा को वोंट देने से नहीं लौटेगें बाजपेयी

कोलकाता। सियासत में इन दिनों तमाम राजनीतिक पार्टियों की जुबान कुछ ज्यादा ही कड़वी हो गई है। हमेशा की तरह एक बार फिर बीरभूम जिला तृणमूल अध्यक्ष अनुव्रत मंडल ने कड़वें बोल से राजनीति का पारा गरम कर दिया है। उत्तर चौबीस परगना के बारासात कोर्ट में एक मामला के तहत आये मंडल ने मीडिया कर्मियों के सवालो पर अनुव्रत मंडल ने अपना आपा खो दिया। उन्होंने कहा, “पश्चिम बंगाल की जमीन उर्वर है और 42 में से 42 मिलेगा और इसके लिये सड़ गये लोगों के घर भी गिरेगें।” जब मीडिया कर्मियों ने मंडल से पाकिस्तान में भारतीय सेना के अभियान पर सवाल किया तो वह लगभग हत्थें से अपने मूड के अनुसार उखड़ गये। उन्होंने कहा कि,हम ” 42 में से 42 सीटें लेगें। लोग भाजपा को लोग वोंट क्यों देंगे? क्या वोंट देने पर क्या बाजपेयी लौटे कर आ  जाएगें ? ” मंडल ने गुस्सा होते हुए दावा किया कि “देश में बीजेपी 80 से 100 इससे अधिक सीटें नहीं मिलेंगी।” झाड़ग्राम में भाजपा के कार्यक्रम में भारती घोष के शामिल होने पर उन्होंने कहा, “भारती घोष  चोर है यह अदालत में साबित हो जाएगा।” बहरहाल इस नेता के बयान को लेकर राजनीति का पारा गरम है और विपक्ष मंडल के बयानों की निंदा कर रहा है। ऐसा नहीं है कि मंडल पहली बार कड़वें बोल बोल गये है। वह तो ऐसे ही बोल बचन के लिये ही जाने जाते हैं।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •