कईयों ने कहा ‘दीदी, इस बार सबूत नहीं मांगोगी?’

कोलकाता। पुलवामा हमले का जवाब जिस तरह से भारत की ओर से पीओके में आतंकियों की लाशों का ढेर लगा कर दी गई है। इसका असर आज तड़के से ही सोशल मीडिया में देका जा रहा है। पुलवामा हमले का बदला लेने के लिए भारतीय वायु सेना के पाकिस्तानी क्षेत्र में घुसकर आतंकी ठिकानों पर बम बरसाये जाने को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर कमेंट आ रहे हैं। इसी क्रम में लोगों ने ट्विटर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना भी शुरू कर दी है। दरअसल, पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर वायुसेना के हमले के बाद ममता बनर्जी ने ट्विट कर भारतीय सेना को शुभकामनाएं दी थी। उन्होंने लिखा था कि भारतीय वायु सेना दुनिया की सबसे अच्छी फोर्स है। इसके बाद उनके ट्विटर पर एक के बाद एक हजारों लोगों ने दिलचस्प कमेंट किए। एक यूजर ने सवालिए लहजे में लिखा कि दीदी इस बार सबूत नहीं मांगोगी? दूसरे शख्स ने लिखा कि हाउ इज द जोश बॉस! एक यूजर ने ममता बनर्जी पर कटाक्ष करते हुए लिखा कि पाकिस्तान के आतंकी ठिकाने तो नेस्तानाबूत हो गए, अब बंगाल में बसे बांग्लादेशियों को नष्ट किया जाएगा। चौथे शख्स ने लिखा कि आज सेना के पक्ष में खड़ी ममता बनर्जी का दोहरा चेहरा नजर आ रहा है। पुलवामा हमला होता है तो केंद्र सरकार को दोषी ठहराती हैं और जब इसका बदला लिया जा रहा है तो केंद्र सरकार के पक्ष में नहीं लिखती हैं। एक अन्य यूजर ने भोजपुरी में लिखा, ठीक कहातारू चाची। अधिकतर लोगों ने ममता से पूछा है कि वह पुलवामा हमले का सबूत मांगेंगी या नहीं? एक शख्स ने लिखा कि वायुसेना के हमले के बारे में पाकिस्तान ने स्वीकार कर लिया है, इसलिए ममता बनर्जी को सबूत की जरूरत नहीं, क्योंकि उन्हें भारत से ज्यादा पाकिस्तान पर भरोसा है। एक शख्स ने लिखा कि अब ममता सरकार पर सर्जिकल स्ट्राइक की बारी है।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •