कोलकाता। आल इंडिया सेसिन्काई सिटो रियू कराटे डू फेडरेशन की ओर से महानगर के नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित सेकेंड इंटरनेशनल ओपन कराटे चैंपियनशिप में नारायणा स्कूल के बच्चों ने दो मेडर हासिल किये। 16 वर्ष (55 केजी) श्रेणी के मुकाबरे में नारायणा स्कूल के अनेश चौधरी दूसरे स्थान पर रहे जबकि कुणाल सिंह तृतीय स्थान पर रहकर मेडल प्राप्त की। स्कूलके  बच्चों की जीत पर बंगाल में नारायणा स्कूल के डीजीएम नरेंद्र तोमर, अब्दुल रहीम औ्रर स्कूल में शारीरिक शिक्षा के शिक्षक शहबाज हुसैन ने खुशी जतायी है। नरेंद्र तोमर ने कहा कि केवल पढ़ाई ही नहीं बल्कि शारीरिक शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •