उत्तर कोलकाता बीजेपी ओबीसी मोर्चा का सम्मेलन सम्पन्न

फिरोज आलम/जाकीर अली
कोलकाता। आने वाला वह समय दूर नही है जब इस राज्य को ओबीसी परिवर्तन का मार्ग दिखाएगा। बरन यूं कहना ठीक रहेगा कि पुरुलिया जिला राज्य को बुनियादी हक की लड़ाई के लिये रास्ता दिखा रहा है। उक्त बात प्रदेश भाजपा के ओबीसी मोर्चा के राज्य अध्यक्ष सपन पाल ने कही। वह मोर्चा के उत्तर कोलकाता जिला द्वारा आयोजित प्रथम सम्मेलन में राजा राममोहन हाल में बोल रहें थे। श्री पाल ने कहा कि अगर बात केवल पुरुलिया की करें तो वहां ओबीसी सम्प्रदाय की इतनी बहुलता है कि सत्ताधारी पार्टी के लोग ओबीसी की ताकत से सहम गये हैं और यही कारण है कि वहां ज्यादतर हत्याएं उक्त सम्प्रदाय के भाजपा कर्मियों की गई है। क्या त्रिलोचन महतो का अपराध यही था कि वह भाजपा कर्मी था और कुव्यवस्था के खिलाफ लड़ रहा था। प्रदेश भाजपा के ओबीसी मोर्चा के राज्य अध्यक्ष सपन पाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक वर्ग है जो भाजपा को साम्प्रदायिक का तकमा दे रहा है लोकिन ऐसे लोगों को पता चलना चाहिए कि प्रदेश में दीदी एक खास वर्ग को लेकर जातिवाद की राजनीति कर रही है। वहीं प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष जय प्रकाश मजुमदार ने कहा कि जिस तरह से कभी हमने नारा दिया था कि एक धक्का और…, ठीक इसी तरह से राज्य में लोग परिवर्तन के लिये एक धक्का और का इंतजार कर रहे है।उत्तर कोलकाता जिला भाजपा अध्यक्ष दिनेश पाण्डेय ने कहा कि देखा जाये तो देश में पिछड़ों में सबसे ज्यादा शोषण मुस्लिमों का होता रहा है। लेकिन नरेन्द्र मोदी की सरकार के आते ही हर वर्ग के लोगों में उम्मीद की किरण जगने के साथ ही हर तबके का विकास का जारी है। मोर्चा के उत्तर कोलकाता अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि भाजापा सबका सात सबका विकास के लक्ष्य पर समग्र वर्ग के लिये अग्रसर है। उक्त दौरान प्रदेश भाजपा के ओबीसी मोर्चा की राज्य उपाध्यक्ष अर्चना पाल, आशिष त्रिवेदी, मोर्चा के अरबिन्द जायसवाल, सत्यजीत गुप्ता,शत्रुघ्न मंडल, डाली घोषाल, गंगा सागर प्रजापति आदी ने अपनी बात कही।

Spread the love
  • 18
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    18
    Shares
  •  
    18
    Shares
  • 18
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •