कोलकाता। एसएसकेएम अस्पताल में डॉक्टरों ने एक तीन साल की बच्ची का ऑपरेशन कर उसके शरीर से 7 सुइयां निकालीं। बच्ची के शरीर में ये सुइयां उस शख्स ने डाली थीं, जिसके घर उसकी मां मेड का काम किया करती थी। बच्ची का ऑपरेशन दो घंटे तक तक चला। बच्ची को 48 घंटों के लिए आईसीयू में रखा गया है। बच्ची को नाजुक और सहमी हुई हालत में शनिवार को अस्पताल लाया गया था। दुष्कर्म किए जाने के कारण बच्ची डरी हुई थी। उसके शरीर पर कई घाव थे, जिनमें कई घाव सुइयों की वजह से थे। पहले सर्दी-जुकाम की शिकायत पर बच्ची की मां उसे बांकुरा मेडिकल कॉलेज ऐंड हॉस्पिटल ले गई थी, जहां उसके शरीर के घाव देखे गए। डॉक्टरों ने घाव देख पुलिस को जानकारी दी और उसे दूसरे अस्पताल भेजा गया।  ऑपरेशन के वक्त डॉक्टर उसके शरीर में 7 सुइयां देख हैरान रह गए। सुइयां इतनी अंदर तक घुसाई गई थीं कि उसके शरीर के कई अंगों में छेद हो गए थे। बच्ची इतनी डरी हुई थी कि उसके इलाज के लिए डॉक्टरों ने उसके स्थिर होने तक इंतजार करना बेहतर समझा।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •